
जयपुर । सवाई मानसिंह अस्पताल परिसर से 4 माह के बच्चे को अज्ञात युवक 3 दिन पूर्व दादा -दादी से चोरी कर ले गए था बच्चे दिव्यांश को पुलिस ने आज सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पुलिस के अनुसार बच्चा सुप्रभात इलाके में मिला है इस मामले में लिप्त 3 लोगों को पुलिस ने राउंडअप किया है । सवाई मानसिंह अस्पताल में बच्चा चुराने की घटना पहली बार हुई। घटना के बाद बच्चे के दादा दादी और माता-पिता ने s.m.s. अस्पताल परिसर स्थित पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया । उसके बाद पूरे पुलिस महकमें के लिए यह प्रतिष्ठा का सवाल बन गया कि आखिरकार अस्पताल परिसर से 4 महीने के बच्चे को कोई अज्ञात युवक चुरा कर कहां ले गया। पुलिस ने इसके लिए सतर्कता बरती और पुलिस महकमे की सभी टीमों को सतर्क किया। इसके लिए कई टीमें की मध्यप्रदेश में भेजी गई । राजस्थान में अधिकांश पुलिसकर्मियों, पुलिस अधिकारियों ने डीपी तक में संदिग्ध आरोपी युवक की फोटो लगा दी । सोशल मीडिया के माध्यम से भी लगातार आरोपी युवक की तलाश की जा रही थी । मीडिया के माध्यम से भी लगातार बच्चा चुराने वाले युवक के बारे में जानकारी साझा की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि बच्चे दिव्यांश को सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चे को दस्तयाब करने के बाद पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली है। पुलिस प्रशासन और राजस्थान सरकार के लिए बड़ी चुनौती बन गई थी। बच्चा लगने की खबर के बाद दादा-दादी और उसके माता-पिता की खुशी का ठिकाना नहीं था इसके साथ ही पुलिस कर्मियों के लिए भी यह राहत की खबर थी। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली की तारीफ की।















































