रुदावल के नाथपुरा गांव में सरकारी स्कूल हुआ जर्जर, परिजनों ने किया विरोध प्रदर्शन

0
132
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोगों के विरोध के बाद मौके पर पहुंचे सी बी ओ कार्यालय के अधिकारी

रुदावल, भरतपुर, राजेंद्र शर्मा – जती ब्यूरो चीफ

भरतपुर । जिले के रुदावल तहसील के गाँव नाथपुरा में जर्जर विद्यालय भवन में बच्चों के पढ़ने का मामला सामने आया है,जहां लोगों का कहना है कि नन्ने मुन्ने बालकों की सुरक्षा के साथ खिलबाड़ किया जा रहा है, जिसके चलते आज लोगों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया।  वहीं सूचना पर शिक्षा विभाग सी बी ओ कार्यालय रुपबास के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे जिन्होंने स्कूल का निरीक्षण किया एवं जर्जर बिल्डिंग भवन का उपयोग न करने के लिए विद्यालय स्टाफ को निर्देशित किया।

मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि गांव नाथपुरा में स्कूल बिल्डिंग जर्जर हालात में है ऐसे में कभी भी हादसा हो सकता है, वहीं विद्यालय में शिक्षकों ने बताया की विभागीय अधिकारीयों एवं जनप्रतिनिधियों को मौखिक एवं लिखित कई बार अवगत कराया है लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती,एवं ग्रामीणों ने भी खुले शब्दों में कहा है कि जल्दी ही बिल्डिंग में मरम्मत या नई बिल्डिंग नहीं बनी तो अपने नन्ने मुन्ने बालकों को पढ़ने के लिए नहीं भेजंगे

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here