RPSC ने असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा 2024 की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कीं

0
37
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

अजमेर। संवाददाता – नितिन मेहरा
राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने असिस्टेंट प्रोफेसर (चिकित्सा शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा–2024 के तहत 14 विषयों की मॉडल उत्तरकुंजियां जारी कर दी हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन उत्तरकुंजियों को देख सकते हैं। यदि किसी प्रश्न में त्रुटि या आपत्ति हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि संबंधित परीक्षा 3 और 4 जुलाई 2025 को आयोजित की गई थी। अब मॉडल उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 10 सितंबर से शुरू हो गई है और अभ्यर्थियों को 12 सितंबर 2025 की मध्यरात्रि 12 बजे तक का समय दिया गया है। प्रत्येक आपत्ति पर 100 रुपये शुल्क (सर्विस चार्ज अतिरिक्त) लिया जाएगा, जिसे किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।

✅ आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया:

  • अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल से क्वेश्चन ऑब्जेक्शन लिंक पर क्लिक करें।

  • संबंधित प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज करें और शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या पोर्टल पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे से करें।

  • आपत्तियां मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम अनुसार ही दर्ज करनी होंगी।

  • आपत्तियों के साथ प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण संलग्न करना अनिवार्य है। प्रमाण न होने पर आपत्ति पर विचार नहीं होगा।

  • केवल परीक्षा में सम्मिलित अभ्यर्थी ही आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।

  • आपत्ति दर्ज करने का अवसर केवल एक बार मिलेगा और 12 सितंबर रात 12 बजे के बाद लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।

✅ तकनीकी सहायता:

किसी तकनीकी समस्या की स्थिति में अभ्यर्थी ईमेल recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 9352323625 और 7340557555 पर सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

आयोग ने अभ्यर्थियों से समय पर आपत्ति दर्ज कराने और सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन करने का आग्रह किया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here