रोड चौड़ीकरण पर व्यापारियों का विरोध, बाजार बंद कर प्रदर्शन

0
27
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

भरतपुर। शहर में नगर निगम द्वारा रोड चौड़ीकरण कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों में नाराजगी देखी गई। रेलवे स्टेशन बजरिया के पास सड़क को 120 फीट चौड़ा करने की योजना के तहत दुकानों तक निशान लगा दिए गए हैं। इस विरोध में व्यापारियों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया।

व्यापारी मनीष कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन स्थित बजरिया मुख्य रोड को 120 फीट चौड़ा किया जा रहा है, जिससे रोड किनारे स्थित सभी दुकानें प्रभावित होंगी। इससे व्यापारियों के सामने रोज़ी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। उन्होंने नगर निगम प्रशासन से आग्रह किया कि रोड चौड़ीकरण की योजना को 120 फीट की बजाय 75 फीट तक सीमित किया जाए।

व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आगे रणनीति बनाकर सख्त आंदोलन करेंगे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here