लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बेंगलुरु । रिलायंस इंडस्ट्रीज की एफएमसीजी इकाई रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने 75 साल पुराने प्रतिष्ठित फूड ब्रांड SIL को नए स्वाद और पैकेजिंग के साथ relaunch किया है। कंपनी ने SIL को अपना फ्लैगशिप फूड ब्रांड बनाते हुए पैकेज्ड फूड सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।
नए relaunch में SIL नूडल्स, केचप और मिक्स्ड फ्रूट जैम शामिल हैं।
-
SIL नूडल्स: ₹5 से शुरू, चार वैरिएंट – मसाला, आटा विद वेजीज़, कोरियन के-फायर और चाउ-चाउ।
-
SIL केचप: असली टमाटरों से, बिना किसी कृत्रिम रंग या सिंथेटिक सामग्री, कीमत ₹1।
-
SIL मिक्स्ड फ्रूट जैम: आठ फलों से तैयार, 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम पैक में उपलब्ध, कीमत ₹22 से शुरू और 22% अधिक फ्रूट कंटेंट।
RCPL के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर केतन मोदी ने कहा, “SIL का relaunch हमारी ग्रोथ जर्नी का महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम पैकेज्ड फूड सेगमेंट में SIL के जरिए हर घर तक पहुंचने वाला मजबूत और गुणवत्तापूर्ण फूड पोर्टफोलियो पेश करना चाहते हैं। SIL विरासत, भारतीयता और इनोवेशन का संगम है।”
रिलायंस के इस relaunch के साथ पैकेज्ड फूड मार्केट में SIL एक नई पहचान बनाने को तैयार है।



















































