लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
श्रीगंगानगर के रायसिंहनगर में नगर पालिका प्रशासन ने अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पालिका प्रशासन ने चक 23 पीएस क्षेत्र में स्थित कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग को लेकर कार्रवाई की है।
*भू-माफियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई*
पालिका प्रशासन ने आज सुबह-सुबह ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध कालोनी काटने वाले भू-माफियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पालिका को बार-बार शिकायतें मिल रही थीं कि चक 23 पीएस क्षेत्र में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग की जा रही है।
*बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य पर चला पीला पंजा*
पालिका प्रशासन ने बिना स्वीकृति के निर्माण कार्य पर पीला पंजा चला दिया। भू-माफिया ने बिना भू उपयोग रूपांतरण के प्लाटिंग की जा रही थी। पालिका ने भूमि पर चेतावनी बोर्ड भी लगाया है और उक्त भूमि पर भूखंडों का किसी भी प्रकार का क्रय-विक्रय तथा निर्माण गैरकानूनी बताया है।
*पालिका की कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप*
पालिका की इस कार्रवाई से भू-माफिया में हड़कंप मच गया है। पालिका अधिशासी अधिकारी अभिषेक गहलोत और सहायक अभियंता देवेंद्र कुमार सहित टीम मौके पर मौजूद थी। पालिका प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध कॉलोनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश गया है।












































