Home latest रविशंकर शर्मा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त

रविशंकर शर्मा यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के अध्यक्ष नियुक्त

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 जयपुर। राजस्थान जयपुर मूल निवासी समाज सेवी रविशंकर शर्मा को मानव समाज के प्रति जनसेवा की भावना, पर्यावरण के प्रति जन चेतना, राष्ट्र के प्रति देशभक्ति, निष्ठा, ईमानदारी के साथ आपकी सक्रियता व बेहतर कार्य को देखते हुए यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया ने समाज सेवी रविशंकर शर्मा को नियुक्ति पत्र जारी कर परिचय पत्र सौपा गया।

यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिलाध्यक्ष जयपुर शहर रविशंकर शर्मा को नियुक्त किया

जिसमें यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के जिलाध्यक्ष जयपुर शहर रविशंकर शर्मा को नियुक्त किया है। डॉ तरुण बांकोलिया ने बताया कि आमजन के मानवाधिकारों की रक्षा हेतु एवं अपराधों को रोकने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को शासन- प्रशासन तक पहुंचने के उद्देश्य से काउंसिल के महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षाविद् रक्षिता नेगी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ आर पी चंद्र आईएएस रिटायर्ड, ओ.पी.लांग्यान आईएएस रिटायर्ड, श्रीराम ब्याडवाल शिक्षाविद, महासचिव डॉ इलियास अहमद, राष्ट्रीय विधि सलाहकार उल्हास हेबिज जर्ज, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज मीणा व समस्त कार्यकारिणी ने विचार करने के बाद रविशंकर शर्मा को तत्काल प्रभाव से जयपुर शहर अध्यक्ष पद पर नियुक्त करने का फैसला किया है। रविशंकर शर्मा ने अपनी नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा मुझे जो जिम्मेदारी सौंप गई है, इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व लगन के साथ बखूबी से निभाऊंगा।

शर्मा समाज में व्याप्त अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ बांकोलिया ने बताया कि रविशंकर शर्मा समाज में व्याप्त अत्याचार, उत्पीड़न और शोषण को दूर करने एवं मानवाधिकारों के संरक्षण हेतु जनहित में कार्य करेंगे। रविशंकर शर्मा ने बताया कि अपराध एवं भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने के लिए सरकार और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर कार्य करना संगठन की प्राथमिकता रहेगी। इन्द्र राज मीणा ने बताया कि रविशंकर शर्मा जिलाध्यक्ष जयपुर शहर पद की नियुक्ति मिलने पर राष्ट्रीय सचिव विष्णु अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रवि अजमेरा, प्रियंका शर्मा, प्रो. विवेक भोज, प्रदेशाध्यक्ष विनिता सिंह अवदेश मीणा, प्रो.सुर्मिला यादव, उषा चौधरी, मुसर्रत, प्रो.डॉ.धर्मेंद्र वर्मा, राजेन्द्र सिंह राठौड, संजय कु.सिन्हा,आभा सिंह, सुरजभान बुनकर, देवनारायण खोलिया व मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, संगठन मंत्री लईक अहमद अंसारी, संजय शाह, महेन्द्र वर्मा,धर्मेंद्र चौधरी, पुरूषोत्तम बिलोनिया, जगमोहन बैरवा,का.अध्यक्ष सुरेश मौर्या , प्रेम स्वरूप पारीक, अजय यादव, सुभाष सैनी, मोहन शर्मा सहित जिले के सभी ब्लॉकों में खुशी व्यक्त करते हुए तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ तरुण बांकोलिया का आभार प्रकट किया गया।

Previous articleमंत्री मंजू बाघमार ने बजट को बताया सर्वस्पर्शी
Next articleकेन्द्रीय बजट 2026
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version