लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर(प्रदीप कुमार डागा) खबर नागौर से जहां जिला कलेक्ट्रेट सभागार में सार्वजनिक निर्माण विभाग व महिला बाल विकास राज्यमंत्री डॅा. मंजू बाघमार ने केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता आयोजित की। इस दौरान मंजू बाघमार ने कहा की बजट सभी वर्गों का ख्याल रखने वाला है। बजट में महिलाओं , गरीबों, किसानों , युवाओं का खास ध्यान रखा गया है। ये मौदी जी की सोच का बजट है। केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने 9 वीं बार बजट पेश किया। इस अवसर पर नागौर अतिरिक्त जिला कलेक्टर चंपालाल जीनगर एवं नागौर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा मौजूद थे
