लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
केंद्र सरकार पूंजीपतियों की हितेषी घोर मजदूर विरोधी कानून थोपे
श्री करणपुर। वाम पंथी संगठनों के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर आज गुरुवार को एफसीआई लेबर एंड पल्लेदार यूनियन व भारतीय ट्रेड यूनियन केंद्र (सीटू) के संयुक्त बैनर तले श्रीकरणपुर उपखंड कार्यालय के समक्ष रोष एवं विरोध प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में मजदूर यूनियनो ने आरोप लगाया कि केंद्र की राष्ट्रीय जनतान्त्रिक गठबंधन नित नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा पूंजीपति नेगमीक घरानों के हित में काम कर रही है तथा मजदूरों पर घोर मजदूर विरोधी श्रम संहिता में कानून थोपे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाये की राजस्थान सहित पूरे देश का मजदूर वर्ग भारत सरकार द्वारा थोपे गये कानून संबंधी मजदूर संगठन वर्ग से भारत सरकार द्वारा कोई विचार विमर्श नहीं किया गया। फलस्वरुप संगठनों ने नेतृत्व में अधिसूचना की प्रतियां जलाकर विरोध ।
जताया तथा नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। मजदूर संगठनों द्वारा उक्त कानून को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की गई। इसके अलावा ज्ञापन में बीवी जी राम जी योजना वापस लेने तथा मनरेगा शुरू करने की मांग की गई।
ईंट भट्ठा मजदूरों को राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, शुद्ध पेयजल, शिक्षा सहित पक्की झुगियां देने की मांग रखी। इसी प्रकार स्मार्ट मीटर की लूट बंद करने, एमएसपी गारंटी कानून लागू करने, बीज विधयेक 2025 रद्द करने की भी मांग रखी। इस प्रदर्शन में एफसीआई कोषाध्यक्ष भजनलाल, प्रधान वेद प्रकाश, कामरेड मुकेश मोहनपुरिया, कामरेड राजेंद्र कुमार, राजकुमार, रणजीत राम, हरी राम, कुलदीप राम, सुनील कुमार खेत मजदूर यूनियन जिला अध्यक्ष जीत सिंह सहित सैकड़ो मजदूरों ने लाल झंड़े लहराये।








































