Home latest राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शाखाओं का एकत्रीकरण, 11 शाखाओं सामूहिक संचालन

राष्ट्र सेविका समिति द्वारा शाखाओं का एकत्रीकरण, 11 शाखाओं सामूहिक संचालन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। मरुधरा की पावन धरती नागौर में राष्ट्र सेविका समिति के तीन प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जा रहा है। ये प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से प्रारंभ होकर 31 मई को संपन्न होंगे। प्रशिक्षण वर्गों के अंतर्गत शाखाओं का विशेष एकत्रीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय प्रमुख संचालिका शांता अक्का का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय व्यवस्था प्रमुख एवं वायव्य क्षेत्र कार्यवाहिका डॉ. वंदना वजीरानी, प्रबोध वर्गाधिकारी सरोज प्रजापत तथा प्रवेश वर्गाधिकारी प्रोफेसर यशस्वी शाकद्वीपिया भी उपस्थित रहीं। प्रमुख संचालिका के मार्गदर्शन में राजस्थान क्षेत्र एवं जोधपुर प्रांत की सेविकाओं ने पूर्ण गणवेश में 11 शाखाओं का सामूहिक एकत्रीकरण किया।

एकत्रीकरण के दौरान सेविकाओं ने अपनी-अपनी शाखाओं में सूक्ष्म व्यायाम, गणसमता, खेल, श्लोक एवं गीतों का अभ्यास किया। इसके पश्चात सभी शाखाओं द्वारा सामूहिक प्रदर्शन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रमुख संचालिका शांता अक्का ने सेविकाओं को प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए जीवन में अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और सेवा भाव को अपनाने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर युवतियों और महिलाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि ऐसे एकत्रीकरण कार्यक्रमों से सेविकाओं में ऊर्जा, संगठन शक्ति और राष्ट्रकार्य के प्रति समर्पण की भावना मजबूत होती है। साथ ही उन्होंने गणवेश के महत्व पर भी प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में राष्ट्र सेविका समिति की अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला शर्मा, प्रांत संपर्क प्रमुख कृष्णा द्विवेदी, नागौर जिला कार्यवाहिका इंदु चौधरी, अरुणा दहिया सहित अनेक पदाधिकारी एवं सेविकाएं उपस्थित रहीं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version