Home crime राशन की दुकान से गेहूं चोरी मामले का थांवला पुलिस ने किया...

राशन की दुकान से गेहूं चोरी मामले का थांवला पुलिस ने किया खुलासा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

थाना थांवला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार आरोपियों में रफीक मोहम्मद, अरबाज मोहम्मद, मुकेश मेघवाल और अर्जुनराम शामिल हैं

रियांबड़ी,नागौर। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 27 कट्टे गेहूं बरामद किए हैं। वारदात में इस्तेमाल की गई एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की गई है,पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की रात आरोपियों ने गुढ़ाजगमालोता गांव स्थित राशन की दुकान के ताले तोड़कर करीब 19 क्विंटल गेहूं चोरी कर लिया था।

मामले में दुकान संचालिका राजश्री तिवाड़ी ने थाना थांवला में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की,एसपी नागौर रोशन मीणा के निर्देशनDyspजयप्रकाश बेनीवाल के सुपरविजन में थानाधिकारी अशोक झाझड़िया के नेतृत्व में टीम ने फील्ड इंटेलिजेंस और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपियों को पकड़ लिया,पूछताछ में आरोपियों ने थांवला कस्बे में रायड़ा चोरी की वारदात भी कबूल की है,थांवला पुलिस की कार्रवाई की क्षेत्र में हो रही सराहना।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version