Home latest नागौर में होगा भव्य टैलेंट हंट, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

नागौर में होगा भव्य टैलेंट हंट, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर(प्रदीप कुमार डागा)शहर की प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से नागौर में एक भव्य टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन की जानकारी मोनिका मेकओवर द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी गई। आयोजकों ने बताया कि इस कार्यक्रम में 5 से 15 वर्ष तक के बच्चों के साथ-साथ 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा-युवतियों को भी भाग लेने का अवसर मिलेगा। प्रतिभागियों को डांस, मॉडलिंग, लाइव मेकअप सहित विभिन्न कला क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नागौर क्षेत्र के उभरते कलाकारों को आगे बढ़ने का अवसर देना और उनकी प्रतिभा को निखारना है, ताकि वे भविष्य में बड़े मंचों तक अपनी पहचान बना सकें।

यह दो दिवसीय आयोजन 27 व 28 जून को आयोजित किया जाएगा, जबकि इसके ऑडिशन 15 मई से नागौर और बीकानेर में शुरू होंगे। इच्छुक प्रतिभागियों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया भी 15 मई से प्रारंभ की जाएगी।

यह आयोजन मोनिका मेकओवर, सिया ब्यूटी, केमिस्टिक एवं घूमर मोशन के तत्वावधान में आयोजित होगा। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित व्यक्तियों की उपस्थिति भी संभावित है।प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कार्यक्रम के स्पॉन्सर्स एवं सहयोगी के रूप में नागौर के प्रतिष्ठित व्यवसायी व गणमान्यजन उपस्थित रहे, जिनमें जय गोपाल छगन मिठाई के बंटी अग्रवाल, डॉ. मधुर सिखवाल एडवोकेट, शिवम व्यास एडवोकेट, श्याम ज्वेल्स के देव अग्रवाल, समाजसेवी व युवा नेता शिव कुमार राव सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहे।

यह कार्यक्रम निश्चित रूप से नागौर की प्रतिभाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version