- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गणेश मार्ग पर टाइगर शावक!
10 मिनट तक बेखौफ
गणेश मार्ग पर टाइगर शावक की एंट्री, श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी
सवाई माधोपुर। रणथंभोर टाइगर रिज़र्व में रविवार अल सुबह गणेश मार्ग पर उस समय हलचल मच गई, जब बाघिन सुल्ताना का मेल शावक अचानक मुख्य मार्ग पर आ गया। करीब 10 मिनट तक शावक बेखौफ अंदाज़ में कैटवॉक करता नज़र आया, जिससे मार्ग पर मौजूद श्रद्धालु और पर्यटक दंग रह गए।
त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहन अचानक रुक गए और लोग दहशत व रोमांच के बीच शावक का नज़दीक से दीदार करते रहे। कई राहगीरों ने अपने मोबाइल कैमरों में इस दुर्लभ दृश्य को कैद किया।
शावक जॉन-1 की ओर से निकलकर सीधे मुख्य मार्ग पर आया और कुछ देर बाद जोन-4 की दिशा में चला गया। वन विभाग की टीम भी अलर्ट हो गई।
दो दिन पहले ही इसी क्षेत्र के पास मिश्र धारा में बाघिन सुल्ताना दिखाई दी थी। लगातार मूवमेंट को देखते हुए वन्यजीव प्रेमियों का मानना है कि इस क्षेत्र में इन दिनों टाइगर-टाइग्रेस और शावकों की गतिविधि बढ़ी हुई है, जो पर्यटकों को खूब आकर्षित कर रही है।
- Advertisement -














































