लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र सहित शहरभर में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन किया गया, जिसमें सरकारी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में युवा और आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
उपखंड क्षेत्र के ककोड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम आयोजित हुआ। रैली विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य बाजार से होती हुई पंचायत भवन पर संपन्न हुई।
रैली में सरपंच रामबिलास गुर्जर एवं पूर्व सरपंच हरकचंद गोलेछा ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य रेखा कुमारी एवं एनएसएस इकाई प्रभारी अशोक कुमार जैन ने सरदार पटेल के जीवन चरित्र और राष्ट्रीय एकता में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
विद्यालय में इस अवसर पर पोस्टर, स्लोगन, निबंध एवं विचित्र वेशभूषा प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में उपप्रधानाचार्य अशोक कुमार जैन, मंजू मीणा, मीनाक्षी कुमावत, शिवजीलाल धाकड़, कैलाश जैन, प्रियंका नागर, निर्मला शर्मा, जीतराम मीणा, महावीर जांगिड़ सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।













































