Home latest युवा आचार्य रामचंद्र दास जी की मौजूदगी में रामरंग फागोत्सव मे...

युवा आचार्य रामचंद्र दास जी की मौजूदगी में रामरंग फागोत्सव मे ब्रज के कलाकारों ने जमाया रंग

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर ।रामानंद मिशन द्वारा शनिवार को जयपुर के अशोक क्लब में रामरंग फाग उत्सव का आयोजन किया गया इस अवसर पर राजस्थानी और ब्रज  के लोक कलाकारों ने होली के गीतों पर नृत्य कर भगवान श्री कृष्ण को रिझाया ।

ब्रज के कलाकारों द्वारा पुष्प होली ,मयूर नृत्य ,रसिया और अन्य गीतों पर कलाकारों के साथ कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी तालियां बजाकर जोरदार आनंद लिया । कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सोम कांत शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवाचार्य रामचंद्र दास जी महाराज रहे। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने सभी को होली के पावन पर्व की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की और कहा कि आनंद में और रंगो उत्सव के अवसर पर प्रमुख रंगों की उमंग और भक्ति की तरंग आप सबके जीवन में खुशहाली लाए और देश में सनातन धर्म का परचम और लहराया। इस दौरान युवाचार्य रामचंद्र जी दास जी महाराज से आशीर्वाद लेने की लोगों में  होड़ रही।

 

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जयपुर डेयरी की प्रबंध निदेशक सीनियर आईएएस श्रुति भारद्वाज रही। मयंक त्यागी ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रामानंद मिशन से जुड़े हुए शहर वासियों ने भाग लिया और रंग उत्सव का आनंद लिया ।कार्यक्रम का संयोजन आशीष गोयल, दिनेश गोयल, सोमकांत शर्मा ,पुष्पेंद्र देशवाल, श्रुति भारद्वाज ,सत्यनारायण शर्मा, गौरव खंडेलवाल, अनीश अग्रवाल, गौरव मोदी, मयंक त्यागी की भूमिका सराहनीय रही कार्यक्रम का संयोजन इन सब के सहयोग से हुआ।कार्यक्रम के उपरांत सभी ने भोज किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version