लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। होलिका दहन को लेकर एक बार फिर देश भर में अलग-अलग बात सामने आ रही है जयपुर में होलिका दहन 2 मार्च को रात्रि 1:27 को किया जाना तय हुआ है धर्माचार्य ने बताया कि जयपुर में गोविंद देव जी मंदिर रामगढ़ में 2 मार्च को रात्रि 1:27 पर होलिका दहन किया जाएगा और रंग उत्सव यानी धूलंडी का पर्व व 3 मार्च को मनाया जाएगा।
वही देश के अन्य भागों में होलिका दहन 3 मार्च 2026 मंगलवार को होगा। हालांकि पूर्णिमा तिथि 2 मार्च 2026 से ही शुरू हो जाएगी । पूर्णिमा तिथि की समाप्ति 3 मार्च 2026 की रात तक रहेगी लेकिन होलिका दहन 3 मार्च को ही किया जाएगा और रंगों का उत्सव दुल्हन डी 4 मार्च को मनाया जाएगा।
जशपुर में होलिका दहन 2 मार्च रात में लगभग 1:30 बजे होगा वही धूलंडी 3 मार्च को मनाई जाएगी।
देश के अन्य भागों में होलिका दहन
तिथि: 3 मार्च 2026 (मंगलवार) को किया जाना है
पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 2 मार्च 2026 शाम
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 3 मार्च 2026 रात
धूलंडी 4 मार्च को मनाया जाएगा।
बैंकों में भी होली का पर्व की छुट्टी तीन और चार मार्च की ही रखी गई है कई स्थानों पर यह छुट्टी दो और 3 मार्च को भी रखी गई है।