Home latest रामलीला में बच्चे अलग-अलग किरदार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हुए शामिल

रामलीला में बच्चे अलग-अलग किरदार में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में हुए शामिल

0
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। रामलीला मैदान, न्यू गेट, जयपुर में जारी रामलीला महोत्सव के अंतर्गत आज के मंचन में सीता हरण ओर शबरी मिलन की भावुक लीलाओं का सजीव चित्रण किया गया, सीता ओर हनुमान संवाद ने दर्शकों को भावुक किया इस दौरान वातावरण गंभीर और भावविभोर हो गया ओर श्री राम ओर सबरी संवाद ने दर्शकों को गहराई तक स्पर्श किया।
दर्शकों ने कलाकारों की अद्भुत प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया। कई लोग संवादों और भावपूर्ण अभिनय को देखकर अश्रुपूरित हो उठे। दर्शकगणों की यह सहज प्रतिक्रिया इस बात का प्रमाण रही कि रामकथा आज भी जनमानस को उतना ही प्रभावित करती है जितना सदियों पूर्व करती रही है।
आज  फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता भी रखी गई जिसमें बालक बालिका रामायण चरित्र स्वरूप मे श्री राम, सीता, हनुमान, शिव, जटायु, केवट ओर माँ दुर्गा के स्वरूप मे सजकर पधारे जहाँ प्रतियोगिता मे सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया, सभी आगंतुक लोगो ने काफ़ी सराहा।
आज के आयोजन में समिति संरक्षक एवं जयपुर शहर सांसद मंजु शर्मा, समिति मार्गदर्शक प्रवीण भैया और समिति अध्यक्ष नवनीत मित्तल सहित अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधि और विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version