Home crime डग में विवाहिता की मौत का मामला: FSL टीम ने किया क्राइम...

डग में विवाहिता की मौत का मामला: FSL टीम ने किया क्राइम सीन रीक्रिएशन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

डग, झालावाड़। झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र के तिसाई गांव में विवाहिता की मौत के मामले की जांच अब वैज्ञानिक स्तर पर तेज कर दी गई है। मामले की तह तक पहुंचने के लिए कोटा एफएसएल की विशेषज्ञ टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और कुएं की भी गहन जांच की।

जांच के दौरान एफएसएल टीम ने डमी की मदद से क्राइम सीन रीक्रिएशन किया। इस दौरान संभावित घटनाक्रम को दोहराकर मौके से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया गया।

टीम ने घटनास्थल से विभिन्न वैज्ञानिक एवं भौतिक साक्ष्य जुटाए, जिन्हें आगे परीक्षण के लिए सुरक्षित किया गया है। पुलिस का मानना है कि इन साक्ष्यों की वैज्ञानिक जांच से विवाहिता की मौत से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों का पता चल सकता है।

मामले की जांच केस ऑफिसर स्कीम के तहत डीएसपी हेमंत गौतम की निगरानी में जारी है। इससे पहले 20 जुलाई को झालावाड़ एफएसएल टीम भी घटनास्थल का निरीक्षण कर चुकी है।

अब पुलिस की नजर एफएसएल जांच और जुटाए गए वैज्ञानिक साक्ष्यों की रिपोर्ट पर है। पुलिस को उम्मीद है कि वैज्ञानिक जांच के निष्कर्ष मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version