लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
भीलवाड़ा (विनोद सेन)। रमेश नवहाल को भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट के रूप में नियुक्त किया गया है।
नवहाल पूर्व में छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष के साथ-साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के जिला प्रमुख और प्रदेश कार्यकारिणी में विभिन्न दायित्वों का निर्वहन किया। इसके अतिरिक्त, विद्यार्थी परिषद द्वारा गठित जनसंघर्ष मोर्चा में वे राजस्थान प्रदेश के सहसंयोजक भी रहे।
लोकसभा चुनाव के दौरान भीलवाड़ा जिले में लाभार्थी संपर्क अभियान के सहसंयोजक के रूप में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
शिक्षा क्षेत्र में भी नवहाल ने कोटा के प्रतिष्ठित बंसल क्लासेज में रसायन शास्त्र के विभागाध्यक्ष के रूप में हजारों छात्रों को IIT और NIT में चयन दिलाने में मार्गदर्शन किया।
भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उनकी अनुभव और सक्रियता को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रवक्ता और मीडिया पैनलिस्ट बनाने का निर्णय लिया।