Home crime राजगढ़ नगर पालिका का वरिष्ठ सहायक 1.90 लाख की रिश्वत लेते रंगे...

राजगढ़ नगर पालिका का वरिष्ठ सहायक 1.90 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

 

जयपुरभ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए चूरू जिले की राजगढ़ नगर पालिका में कार्यरत वरिष्ठ सहायक राकेश धायल को ₹1,90,000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भूखंड कन्वर्जन में मांगी थी तीन लाख की रिश्वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि ACB चौकी झुंझुनूं को एक परिवादी ने शिकायत दी थी। परिवादी ने नगर पालिका राजगढ़ में खाली भूखंड की भूमि कन्वर्जन की पत्रावली जमा करवाई थी। इस कार्य के लिए आरोपी राकेश धायल, वरिष्ठ सहायक एवं प्रभारी भूमि शाखा, परिवादी से कन्वर्जन फीस के अलावा तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा था।

गोपनीय सत्यापन और ट्रैप कार्रवाई

शिकायत की पुष्टि के लिए 16 सितंबर को गोपनीय सत्यापन कराया गया। जांच के दौरान यह पाया गया कि आरोपी ने पवन मुदरल (नक्शा नवीस) से मिलीभगत कर परिवादी से ₹96,500 कन्वर्जन फीस और ₹1,00,000 रिश्वत की मांग की।

इसके बाद ACB ने ट्रैप कार्रवाई आयोजित की। परिवादी से रिश्वती राशि प्राप्त करने के बाद आरोपी राकेश धायल ने उसे अपनी टेबल पर रखा, जहां से ₹1,90,000 की राशि बरामद की गई।

DIG और DySP की निगरानी में कार्रवाई

यह कार्रवाई ACB जयपुर रेंज के उप महानिरीक्षक पुलिस राजेश सिंह के सुपरविजन और ACB झुंझुनूं इकाई के उप अधीक्षक पुलिस शब्बीर खान के नेतृत्व में की गई। टीम मौके पर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।

मामला दर्ज, पूछताछ जारी

आरोपी से पूछताछ जारी है। ACB ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version