Home latest राजीव अरोड़ा को जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, नेताओं ने दी शुभकामाएंन

राजीव अरोड़ा को जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं, नेताओं ने दी शुभकामाएंन

0
*सद्भावना स्नेह मिलन के रूप में मनाया पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा का जन्मदिन

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । सद्भावना के सिपाही संगठन के राष्ट्रीय चेयरमैन, पूर्व राज्यमंत्री, समाजसेवी,उद्योगपति राजीव अरोड़ा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में समर्थकों, सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा आयोजित सद्भावना स्नेह मिलन समारोह के तौर पर मनाया गया। कार्यक्रम में जयपुर शहर के विभिन्न क्षेत्र से संबंध रखने वाले नागरिकों ने अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम में जयपुर शहर के उत्थान एवं विकास के लिए समर्पित राजीव अरोड़ा को शुभकामनाएं प्रेषित की। जयपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष आर आर तिवाड़ी, पूर्व मंत्री बृजकिशोर शर्मा, कांग्रेस नेता पुष्पेंद्र भारद्वाज, समाजसेवी सुधीर माथुर, उद्योगपति जयपुर व्यापार महासंघ के महामंत्री सुरेश सैनी, राजस्थान चैंबर के डॉ के एल जैन, क्रेडाई और वैश्य समाज के गोपाल गुप्ता, यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के पूर्व वाइस चांसलर राजीव जैन प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुकुल गोयल, पंकज दाधीच, खानू खान बुधवाली, मंजू शर्मा और अनेकों पार्षद व ब्लॉक अध्यक्ष,एवं मंडल अध्यक्षो की उपस्थिति ने समृद्ध आयोजन में सद्भावना स्नेह मिलन आयोजन के लिए सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की। कार्यक्रम में एडवोकेट नितिन कुमार और गुरु प्रसाद एडवोकेट गुरु प्रसाद लेखरा की भूमिका सराहनीय रही।
पूर्व राज्यमंत्री राजीव अरोड़ा ने अपने संबोधन में सभी सहयोगियों एवं कार्यकर्ताओं को अपने जीवन की अमूल्य निधि बताते हुए सामाजिक जीवन और जयपुर के विकास के समर्पण को अपने जीवन का आधार बताया। स्नेह मिलन में राजीव अरोड़ा ने अंगदान जागरूकता को समर्पित MFJCF के भावना जगननी, अजय गुप्ता, अनुदीप ठुकराल के साथ सभी आगंतुक से अंगदान जागरूकता मुहिम से जुड़ने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version