Home latest राजस्थान वित्त निगम की 70वीं AGM: 212 करोड़ का ऋण स्वीकृत

राजस्थान वित्त निगम की 70वीं AGM: 212 करोड़ का ऋण स्वीकृत

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान वित्त निगम की 70वीं AGM:
, NPA में 20% की कमी
जयपुरराजस्थान वित्त निगम (RFC) की 70वीं वार्षिक आम सभा (AGM) जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान निगम के प्रदर्शन और उपलब्धियों पर चर्चा की गई।बैठक में डॉक्टर सुबोध अग्रवाल अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक ने वित्तीय वर्ष 2024 -25 के दौरान के प्रदर्शन एवं आगामी रुप रेखा पर विचार रखे। बैठक में शिखर अग्रवाल एसीएस इंडस्ट्रीज,राजेश काला निदेशक बोर्ड, डॉ हरसहाय मीना कार्यकारी निदेशक, कोमल आगरी कार्यकारी निदेशक वित्त एवं अन्य बोर्ड सदस्य और अधिकारी मौजूद रहे।
RFC के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. हरसहाय मीणा ने बताया कि वर्ष 2024-25 में निगम द्वारा 212.07 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए, जबकि 142.32 करोड़ रुपये का ऋण वितरण हुआ। इस दौरान 201.49 करोड़ रुपये की वसूली दर्ज की गई।
उन्होंने बताया कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन के चलते निगम का शुद्ध लाभ 18.82 करोड़ रुपये रहा। वहीं, निगम की परिसंपत्ति गुणवत्ता में सुधार हुआ है और NPA में करीब 20 प्रतिशत की कमी आई है। सकल NPA 230.57 करोड़ से घटकर 192.39 करोड़ रुपये तथा नेट NPA 14.04% से घटकर 8.01% हो गया है।
युवा उद्यमियों को प्रोत्साहन देने के लिए युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना (YUPY) के तहत 65 इकाइयों को 95.52 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 में इस योजना के अंतर्गत 150 करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा गया है।
राज्य बजट 2024-25 के तहत राजस्थान सरकार और RIICO के सहयोग से 100 करोड़ रुपये की पूंजी निवेश सहायता का प्रस्ताव भी MSME क्षेत्र को मजबूती देगा।
बैठक में निगम के वरिष्ठ अधिकारी, निदेशक मंडल के सदस्य एवं शेयरधारक उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version