Home latest राजस्थान को मिलेगा देश के पहले आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ

राजस्थान को मिलेगा देश के पहले आरआरटीएस नेटवर्क का लाभ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 अलवर तक दौड़ेगी नमो भारत ट्रेन

जयपुर । भजन लाल शर्मा की पहल और प्रतिबद्धता से राजस्थान को नई दिल्ली से जोड़ने वाली रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) परियोजना को नई गति मिली है। राज्य सरकार और हरियाणा सरकार के बीच सहमति बनने के बाद अब राजस्थान भी देश के पहले नमो भारत नेटवर्क से जुड़ने जा रहा है।

अलवर और सोतानाला तक पहुंचेगा कॉरिडोर

नई दिल्ली के सराय काले खां से शुरू होने वाला दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर मुनिरका, एरोसिटी, गुरुग्राम और बावल होते हुए राजस्थान के खैरथल और अलवर तक पहुंचेगा।

इसके अलावा एसएनबी से दूसरा हिस्सा नीमराणा और बहरोड़ होते हुए सोतानाला तक विस्तारित किया जाएगा। इस परियोजना से भिवाड़ी, नीमराणा और एनसीआर के औद्योगिक क्षेत्रों को सीधा लाभ मिलेगा।

राजस्थान में बनेगा 91 किलोमीटर लंबा कॉरिडोर

पूरे नमो भारत नेटवर्क की कुल लंबाई 196 किलोमीटर प्रस्तावित है, जिसमें 22 मुख्य स्टेशन बनाए जाएंगे। राजस्थान में इस परियोजना का 91 किलोमीटर लंबा हिस्सा विकसित होगा और इसमें 6 स्टेशन प्रस्तावित हैं।

यह हाईस्पीड नेटवर्क 160 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार वाली आधुनिक ट्रेनों से लैस होगा।

सराय काले खां बनेगा मुख्य जंक्शन

आरआरटीएस नेटवर्क के तीनों प्रमुख कॉरिडोर्स को इंटर-ऑपरेबल बनाया जाएगा, जिससे यात्री एक कॉरिडोर से दूसरे कॉरिडोर तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

दिल्ली का सराय काले खां स्टेशन इस पूरे नेटवर्क का मुख्य जंक्शन होगा।

जाम से मुक्त होगा सफर

आरआरटीएस ट्रेनों का संचालन समर्पित एलिवेटेड कॉरिडोर पर किया जाएगा, जिससे यह सड़क यातायात और ट्रैफिक जाम से पूरी तरह मुक्त रहेगा।

साथ ही इस नेटवर्क को रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी, एयरपोर्ट और दिल्ली मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा।

मेट्रो से तीन गुना तेज होगी यात्रा

रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) सार्वजनिक परिवहन का अत्याधुनिक मॉडल है। इसकी ट्रेनें मेट्रो की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक गति से चलती हैं।

जहां मेट्रो मुख्य रूप से शहर के भीतर यात्रा का माध्यम है, वहीं आरआरटीएस विभिन्न शहरों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक ढंग से जोड़ने का कार्य करेगी।

औद्योगिक विकास को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली-गुरुग्राम-एसएनबी-अलवर कॉरिडोर के शुरू होने से राजस्थान के औद्योगिक क्षेत्रों में निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही प्रदेश की आधारभूत संरचना और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को भी नई मजबूती मिलेगी।

Previous article16 घंटे बाद कुएं से निकाले गए मां-बेटे के शव, पीहर पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version