लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल | नवीन कुमावत
ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एवं राजस्थान केमिस्ट एलायंस के आह्वान पर प्रदेशभर में 20 मई को निजी दवा स्टोर बंद रखे जाएंगे। इसी क्रम में सोमवार को न्यू केमिस्ट क्लब रेनवाल के पदाधिकारियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इसकी सूचना दी।
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद
न्यू केमिस्ट क्लब रेनवाल के पदाधिकारियों ने बताया कि ऑनलाइन दवाओं की बिक्री, मरीजों के साथ हो रहे खिलवाड़ और नशे के कारोबार में बढ़ोतरी के विरोध में यह बंद रखा जा रहा है।
ज्ञापन में कहा गया कि ड्रग एंड कॉस्मेटिक एक्ट के तहत ऑनलाइन फार्मेसी का संचालन नियमों के विरुद्ध है, जिसका केमिस्ट संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं।
एसडीएम को दी जानकारी
केमिस्ट प्रतिनिधियों ने सर्वेश शर्मा को ज्ञापन सौंपते हुए 20 मई को निजी मेडिकल स्टोर बंद रखने की जानकारी दी।
ज्ञापन सौंपने के दौरान क्लब अध्यक्ष हेमंत सरोज, सचिव रामस्वरूप, भंवरलाल चौधरी, कन्हैयालाल कुमावत, नरेंद्र बाजिया, प्रदीप शर्मा, भंवर सेन, कन्हैयालाल सेन, शिवशंकर शर्मा, सुनील पारीक एवं मनोज जैन सहित कई केमिस्ट मौजूद रहे।
