लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
सिरोही। सिरोही शहर में राजनीतिक बैनर और होर्डिंग फाड़े जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस नेता राहुल रावल ने अज्ञात लोगों पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर लगाए गए बैनर और होर्डिंग फाड़ने का आरोप लगाया है।
राहुल रावल के अनुसार, राहुल गांधी के जन्मदिन पर शहर के विभिन्न स्थानों पर शुभकामना स्वरूप लगाए गए होर्डिंग और बैनर अज्ञात लोगों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिए गए। उन्होंने इस घटना को लेकर सिरोही कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
