Home crime 166 ग्राम चिट्टा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

166 ग्राम चिट्टा सहित तीन तस्कर गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीगंगानगर। ब्यूरो चीफ: मनजीत सिंह

श्रीगंगानगर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और रायसिंहनगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 166 ग्राम अवैध मादक पदार्थ चिट्टा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया है।

बस स्टैंड के पास संदिग्ध कार से बरामद हुआ चिट्टा

पुलिस अधीक्षक हरीशंकर के निर्देश एवं सीओ हनुमान सिंह के निर्देशन में ANTF और रायसिंहनगर पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान अनूपगढ़ रोड स्थित इच्छापूर्ण श्री बालाजी धाम ठाकरी बस स्टैंड के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कार से 166 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

तीन आरोपी मौके से गिरफ्तार

पुलिस ने कार में सवार तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अनुज कुमार पुत्र अशोक कुमार बिश्नोई निवासी वार्ड नंबर 7, रावला, संजय उर्फ सेठी पुत्र धर्मवीर बिश्नोई निवासी गांव 12 केएनडी तथा कृष्ण उर्फ राहुल पुत्र महावीर प्रसाद निवासी वार्ड नंबर 17, रावला के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच गजसिंहपुर थाना अधिकारी शालू बिश्नोई को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी के नेटवर्क और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version