Home latest राधा-कृष्ण और सुदामा की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

राधा-कृष्ण और सुदामा की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोहा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

श्रीमद्भागवत कथा का भक्तिभाव के साथ समापन

भोपाल। (रिपोर्टर: बृजकिशोर पारीक) क्षेत्र में आयोजित छह दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का समापन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कथा का वाचन पूज्य गुरु महाराज श्री मीणा जी ने किया, जिनके मुखारविंद से श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का श्रवण कर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया।

कथा के समापन अवसर पर हरियाणा से पधारी राधा-कृष्ण की जोड़ी ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं सुदामा चरित्र की भावपूर्ण प्रस्तुति भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही। कलाकार तनेजा शर्मा, सूरज एवं अजय सहित अन्य कलाकारों ने विभिन्न पात्रों का सजीव अभिनय कर उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

छह दिवसीय कथा महोत्सव के दौरान भगवान श्री राधा-कृष्ण एवं सुदामा जी की भव्य और आकर्षक झांकियां निकाली गईं। श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर झांकियों का स्वागत किया और पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कथा स्थल पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही। समापन समारोह में भजन-कीर्तन, महाआरती एवं प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।

आयोजकों ने कथा को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। पूरा आयोजन भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version