Home latest विप्र फाउंडेशन कठूमर के कोषाध्यक्ष बने दिलीप शर्मा

विप्र फाउंडेशन कठूमर के कोषाध्यक्ष बने दिलीप शर्मा

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नियुक्ति पर समाजजनों ने जताई खुशी, दी शुभकामनाएं

संवाददाता संजीव बंसल

कठूमर (अलवर)।। विप्र समाज के लिए गौरवपूर्ण क्षण उस समय बना जब उपखंड क्षेत्र के ग्राम मसारी निवासी दिलीप शर्मा को विप्र फाउंडेशन कठूमर इकाई का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

यह नियुक्ति विप्र फाउंडेशन अलवर के जिलाध्यक्ष पीयूष पंडित जाडला की अनुशंसा पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र शर्मा, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के संयुक्त निदेशक सुरेंद्र शर्मा, जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुकेश गौड़ तथा संगठन के अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में की गई।

एक समारोह के दौरान दिलीप शर्मा को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर उन्हें भगवान परशुराम का चित्र एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि दिलीप शर्मा की कार्यशैली, संगठनात्मक क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा समाज हित के कार्यों को गति प्राप्त होगी।

दिलीप शर्मा की नियुक्ति पर अखिल भारतीय पंचायत परिषद, दिल्ली के लक्ष्मीकांत तिवारी सहित क्षेत्र के विप्र समाज के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की। समाजजनों ने आशा जताई कि वे संगठन की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए समाज को एकजुट करने और संगठन के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version