लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
लोककल्याणकारी योजनाओं के लिए जताया आभार
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर रावणा राजपूत समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रतिनिधिमण्डल ने राज्य सरकार द्वारा संचालित लोककल्याणकारी नीतियों, विकासोन्मुखी योजनाओं तथा बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री ने समाज के प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार सभी वर्गों के विकास और सामाजिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने जनहित में चल रही योजनाओं का लाभ उठाकर समाज के समग्र विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
इस दौरान जनप्रतिनिधि और समाज के प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। बैठक में प्रदेश के विकास के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने पर भी चर्चा की गई। यह पहल सरकार और समाज के बीच संवाद को और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।




















































