Home latest राठौड़ी कुआं त्यागी जी की बगीची में RAS अमित परिहार का सम्मान...

राठौड़ी कुआं त्यागी जी की बगीची में RAS अमित परिहार का सम्मान समारोह आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। शहर के राठौड़ी कुआं में स्थित त्यागी जी की बगीची में आज फलोदी से आरएएस में चयनित अमित परिहार का सम्मान समारोह स्थानीय मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

राठौड़ी कुआं त्यागी जी की बगीची में करीब 50 वर्ष पूर्व पोकरण से संत मोहनदास त्यागी ने आकर यहां भक्ति की थी। आज उन्हीं के परिवार में अमित परिहार का RAS 2024 में 44वीं रैंक पर चयनित होने पर सभी परिवारजन यहां राठौड़ी कुआं त्यागी जी की बगीची में पहुंचे और संत मोहनदास त्यागी की समाधि पर पूजा-अर्चना कर पुष्प अर्पित करते हुए आशीर्वाद लिया।

इस मौके पर मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्रचंद सांखला, रामनिवास सांखला सहित मोहल्लेवासियों ने RAS अमित परिहार एवं उनके परिवारजनों का स्वागत किया।

इस अवसर पर जितेंद्र कच्छावा, किशन लाल सांखला, मंदिर के पुजारी जेठू दास महाराज सहित आरएएस अमित परिहार के परिवारजन उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version