लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – रामनवमी की शोभा यात्रा को भव्य बनाने और उत्सव का वातावरण तैयार करने के लिए आज रामनवमी महोत्सव समिति एवं विश्व हिंदू परिषद की ओर से बजरंग दल के नेतृत्व में वाहन रैली का आयोजन किया गया।
ओमकार सनातन वेद आश्रम के महंत लक्ष्मी नारायण दास महाराज, समिति के अध्यक्ष रामेश्वर सारस्वत और उपाध्यक्ष आनंद पुरोहित ने भगवा झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
रैली चेनार स्थित माली समाज से दोपहर 3:30 बजे प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों – वल्लभ चौराहा, दिल्ली दरवाजा, गांधी चौक, किले की ढाल, शिवबाड़ी, कलेक्ट्रेट चौराहा, रेलवे स्टेशन, नया दरवाजा – से होते हुए जलेश्वर महादेव बख्तासागर पर समाप्त हुई।
रास्ते में शहरवासियों ने पुष्प वर्षा कर रैली का स्वागत किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ उत्सव की धूम रही।
किसान छात्रावास के पास समिति के संरक्षक भोजराज सारस्वत, केशवदासजी रामद्वारा के महंत जानकी दास महाराज और मातृशक्ति ने वाहन रैली का अभिवादन किया।
रैली का नेतृत्व बजरंग दल के देवेंद्र टाक और राहुल भाटी ने किया। रैली के प्रभारी ओमप्रकाश नागौरा और पुखराज मेघवाल ने आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।