लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा) – राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार अर्हता दिनांक 01 जनवरी, 2026 के संदर्भ में नगर निकायों की निर्वाचक नामावलियों का प्रारूप प्रकाशन किया गया। इस अवसर पर आगामी कार्यक्रम भी निर्धारित किए गए।
जिले की नगर निकायों के मतदाताओं की संख्या इस प्रकार है:
- बासनी नगर पालिका – 40 वार्ड, 30,067 मतदाता
- जायल नगरपालिका – 13,424 मतदाता
- मेड़ता रोड नगरपालिका – 15,082 मतदाता
- नागौर नगर परिषद – 81,820 मतदाता
- रियांबड़ी नगरपालिका – 10,829 मतदाता
कुल मिलाकर 1,51,222 मतदाता आगामी निकाय चुनाव में भाग लेंगे।
जिला कलक्टर चंपालाल जीनगर ने बताया कि 25 मार्च से वार्ड एवं मतदान केन्द्र स्तर पर वार्ड सभाओं का आयोजन कर निर्वाचक नामावलियों का पठन किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां 07 अप्रैल, 2026 तक प्राप्त की जाएंगी और अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल, 2026 को होगा।
मतदाताओं की सुविधा के लिए विशेष अभियान भी आयोजित किए जाएंगे, जिनकी तिथियां रविवार, 29 मार्च, 2026 और रविवार, 05 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई हैं।
जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि सभी निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी अपने वार्ड और मतदान केन्द्रों में वार्ड सभाओं का आयोजन सुनिश्चित करें और प्रारूप निर्वाचक नामावलियों का पठन करें। साथ ही, दावे एवं आपत्तियों की अवधि और विशेष अभियान की जानकारी आमजन को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए, ताकि अधिक से अधिक मतदाता इस प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित कर सकें।
इस अवसर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे – भाजपा जिला संयोजक गोविंद प्रकाश सोनी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सांगवा, और आरएलपी के किशनाराम पिंडेल।
