Home latest रामनारायण कुमावत वरिष्ठ अध्यापक पद से सेवानिवृत

रामनारायण कुमावत वरिष्ठ अध्यापक पद से सेवानिवृत

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

— देवलियां गाँव में पदस्थापित थे रामनारायण कुमावत
— रेनवाल के राममंदिर से निवास तक हुआ भव्य स्वागत सम्मान

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। शहर के निकटवर्ती देवलियां गांव की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वरिष्ठ अध्यापक के पद पर कार्यरत रामनारायण कुमावत सेवानिवृत हो गए। सोमवार को उनकी सेवानिवृत्ति के बाद गाजे बाजे के साथ भव्य रूप से जुलूस के साथ उन्हें और उनकी पत्नी निर्मला देवी को उनके निवास स्थान तक लाया गया। शहर में राममंदिर से उनके निवास अनावड़िया की ढाणी तक जाने के दौरान उनका जगह जगह फूलों की माला पहनाकर एवं राजस्थानी परम्परानुसार साफा बंधवाकर स्वागत सत्कार किया गया। उनके सेवानिवृत्ति समारोह के उपलक्ष में कुमावत सेवा सदन में स्नेहभोज का आयोजन भी किया गया।

गांव वालों और स्टूडेंटस ने दी भावभीनी विदाई
गौरतलब है कि रामनारायण कुमावत 20 फरवरी 1990 को राजकीय प्राथमिक विद्यालय जोधपुरा, किशनगढ़ रेनवाल जयपुर में नियुक्त हुए थे। उसके बाद 7 दिसंबर 2016 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय देवलिया, डूंगरसी का बास में पदस्थापित हुए। इसके बाद अब 31 अगस्त 2025 को वरिष्ठ अध्यापक के पद से सेवानिवृत हुए हैं।

ये रहे मौजूद
इस दौरान कुमावत सेवा सदन में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक संघ के स्थानीय अध्यक्ष अशोक ढाका, पूर्व अध्यक्ष शिवप्रकाश यादव, प्रेम सिंह, पुष्पा, सेवानिवृत अध्यापक श्रवण बेडवाल, पूर्व भाजपा जयपुर देहात जिला मीडिया संयोजक नवीन कुमावत, भाजपा नेता प्रतिपक्ष सीताराम बासनीवाल, पूर्व पार्षद राजकुमार कुमावत, डॉक्टर मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यापक लादूराम बासनीवाल, आनंदी लाल कुमावत, कैलाश चंद खोरानिया, मोहन लाल कुमावत, पूरन मल कुमावत, मदनलाल बड़ीवाल, बनवारी लाल सिरस्वा, पी. डी. कुमावत आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version