लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
वेब न्यूज़ कॉपी:
उनियारा। शहर के मुख्य बाजार स्थित जन आस्था के प्रमुख केंद्र भगवान राम रघुनाथ मंदिर में अन्नकूट महोत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। मंदिर समिति द्वारा भगवान रघुनाथ जी, माता जानकी, बालाजी महाराज, भगवान भोलेनाथ और गरुड़ देव को मालपुए, पूड़ी, पकौड़ी, दाल और राम भाजा का अन्नकूट भोग लगाया गया।
राम रघुनाथ मंदिर के हेमराज मंगल ने बताया कि अन्नकूट की कथा भगवान श्रीकृष्ण के गोवर्धन पर्वत उठाने की लीला से जुड़ी है। परंपरा के अनुसार भगवान शिव का बाजरा, ब्रह्मा जी की मूंग, देवी सरस्वती का राम भाजा और भगवान विष्णु की कड़ी का विशेष भोग लगाया गया।
मंदिर परिसर को आकर्षक फूल बंगला झांकी और विद्युत सजावट से सजाया गया। कार्तिक स्नान करने वाली महिलाओं ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। शाम को भगवान की महाआरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अनेक कार्यकर्ताओं ने भूमिका निभाई। अन्नकूट महोत्सव में बाबूलाल मेहनंदीवाले, हेमराज मंगल, दिनेश पाटोदी, रमेश जांगिड़, आयुष जैन, प्रवीण सोगानी, कमल कुमार, मनीष जैन, सुरेश जैन, नन्दलाल जैन, मनोज पाटोदी, पवन शर्मा, मुरली मित्तल, अशोक जैन सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।















































