- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, बड़ी संख्या में गणमान्यजन रहे उपस्थित
जयपुर, – स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम राजभवन में ‘एट होम’ का आयोजन किया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे के सानिध्य और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के विशिष्ट जनों और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने किया अभिवादन
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने आगंतुकों से मुलाकात कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
‘एट होम’ में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्रिमंडल के सदस्य, सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, कुलगुरु, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी, न्यायाधीश, समाजसेवी, मीडिया प्रतिनिधि और आम नागरिक उपस्थित रहे।
- Advertisement -


















































