राज्यपाल हरि किसनराव बागड़े और उप मुख्यमंत्री डॅा. प्रेमचंद बैरवा ने छात्रों को डिग्रियां भेंट की

0
104
- Advertisement -

लोक टुडे न्युज नेटवर्क

राजेंद्र शर्मा जती- ब्यूरो चीफ

भरतपुर के बीडीए ऑडिटोरियम में आज पंचम दीक्षांत समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
समारोह में बतौर मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरि किसानराव बागडे ने शिरकत की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा मौजूद रहे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद विभिन्न संकायों के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्रियां और मेडल प्रदान किए गए। राज्यपाल हरि बागडे ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री पाना नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होना चाहिए।

डिप्टी सीएम प्रेम चंद बैरवा ने भी अपने संबोधन में युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग देश और प्रदेश के विकास में करें।

समारोह में कई गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अभिभावक और विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here