Home latest राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का दौरा: ‘अमिबिन्दु’ पुस्तक का विमोचन

राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया का दौरा: ‘अमिबिन्दु’ पुस्तक का विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

जोधपुर।
पंजाब के राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने जोधपुर दौरे के दौरान मेडिकल कॉलेज में कर्मयोगी चम्पालाल सालेचा द्वारा लिखित पुस्तक अमिबिन्दु का विमोचन किया। कार्यक्रम में राजनीति, न्यायपालिका, प्रशासन और उद्योग जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए।

पुस्तक विमोचन समारोह में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आरएसएस जोधपुर के प्रांत संघचालक हरदयाल वर्मा, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, गुजरात हाई कोर्ट के पूर्व कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विनीत कोठारी, राज्य मंत्री के.के. बिश्नोई, विधायक अतुल भंसाली, विधायक देवेंद्र जोशी, लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह राठौड़, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा, तथा महापौर वनिता सेठ सहित कई प्रमुख हस्तियाँ उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर सभी अतिथियों ने चम्पालाल सालेचा के कर्मयोग, समाज सेवा और प्रेरक विचारों की सराहना की। कार्यक्रम में पुस्तक के माध्यम से समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण, सेवा और साधना की भावना को प्रसारित करने पर बल दिया गया।

राज्यपाल कटारिया ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे साहित्य समाज में जागरूकता और प्रेरणा का कार्य करते हैं और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करते हैं। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पुस्तक के विचारों को ग्रामीण विकास और सेवा भावना से जोड़ा।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने चम्पालाल सालेचा की निःस्वार्थ सेवा भावना की मुक्तकंठ से प्रशंसा की और उनके प्रयासों को समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाला बताया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version