Home latest राजुवास (जोबनेर) जयपुर में “विश्व पशुचिकित्सा दिवस-2026” का आयोजन

राजुवास (जोबनेर) जयपुर में “विश्व पशुचिकित्सा दिवस-2026” का आयोजन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर: राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (राजुवास), जोबनेर-जयपुर के तत्वावधान में स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में शनिवार को “विश्व पशुचिकित्सा दिवस-2026” का आयोजन किया गया।

संस्थान के अधिष्ठाता एवं फैकल्टी चेयरमेन प्रो. (डॉ.) धर्म सिंह मीना ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जोराराम कुमावत, माननीय केबिनेट मंत्री (पशुपालन, डेयरी, गोपालन एवं देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार) ने अपने संबोधन में कहा कि पशुओं को बेहतर चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि विश्व पशुचिकित्सा दिवस पशुचिकित्सकों के योगदान को याद करने और पशुधन के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा पशुचिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए नए पशु चिकित्सालय खोले गए हैं, कई का उन्नयन किया गया है तथा निःशुल्क दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही मोबाइल वेटनरी वैन, गोपालक कार्ड, मंगला पशु बीमा योजना एवं सेक्स सॉर्टेड सीमेन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। पशु टीकाकरण कार्यक्रम भी प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) त्रिभुवन शर्मा ने कहा कि राजस्थान की अर्थव्यवस्था और पोषण सुरक्षा में पशुपालन का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने पशु स्वास्थ्य के साथ-साथ उत्पादन बढ़ाने पर भी जोर दिया, जिससे पशुपालकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हो सके।

विशिष्ट अतिथि डॉ. सुरेश चंद मीना, निदेशक, पशुपालन विभाग ने कहा कि पशुचिकित्सक न केवल पशुओं का उपचार करता है, बल्कि मानव स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर प्रो. (डॉ.) जी.सी. गहलोत एवं प्रो. (डॉ.) सुनन्दा शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया तथा विश्वविद्यालय की न्यूज़ लेटर का विमोचन भी किया गया।

तकनीकी सत्र में डॉ. एस.के. झीरवाल ने इस वर्ष की थीम “पशुचिकित्सक – भोजन और स्वास्थ्य के संरक्षक” पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मोनिका करनानी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव सावन कुमार चायल ने किया। आयोजन डॉ. निर्मल कुमार जेफ के निर्देशन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर पी.जी.आई.वी.ई.आर. के पशुचिकित्सा संकुल द्वारा निःशुल्क एंटी-रेबीज टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर एवं पशु बांझपन निवारण शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पशुपालकों ने भाग लिया।

साथ ही विद्यार्थियों के लिए पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता एवं पशु जन्य रोग निदान, निगरानी एवं निवारण केन्द्र (सी.डी.एस.आर.जेड.) द्वारा ऑनलाइन क्विज का भी आयोजन किया गया।

जयपुर में आयोजित यह कार्यक्रम पशुपालन एवं पशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Previous articleसुमतिनाथ भगवान का तप कल्याणक महामहोत्सव मनाया
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version