लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर — सचिवालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन में संचालित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन-181 का आज औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेल्पलाइन की कार्यप्रणाली, शिकायत निस्तारण प्रणाली सहित सभी व्यवस्थाओं का विस्तार से जायजा लिया।
अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश की जनता को समर्पित इस सेवा को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान हेल्पलाइन के माध्यम से सीधे आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के निर्देश प्रदान किए गए।
सरकार ने पुनः स्पष्ट किया कि सुशासन और पारदर्शिता उसकी सर्वोच्च प्राथमिकताएँ हैं। इसी प्रतिबद्धता के तहत जनसेवा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ और आधुनिक बनाया जा रहा है, ताकि नागरिकों को समयबद्ध और संतोषजनक समाधान उपलब्ध हो सके।











































