लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
कांग्रेस के 5 सालों के मुकाबले कई रिकॉर्ड बनाए
जयपुर – भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा और विधायक कुलदीप धनकड़ ने भाजपा सरकार के 20 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों और पिछली कांग्रेस सरकार के 5 साल के कार्यों की तुलना करते हुए प्रेसवार्ता की। यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में आयोजित किया गया।
विकास, सेवा और पारदर्शिता का संकल्प
डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान में भाजपा सरकार ने जन-कल्याण, सेवा और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी है। 20 माह के कार्यकाल में प्रदेश की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ और शासन-प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई।
उन्होंने बताया कि ग्रामीण और शहरी सेवा शिविरों में लाखों नागरिकों की समस्याओं का समाधान हुआ। 2 अक्टूबर से सहकारी सदस्यता अभियान शुरू किया गया, जिससे सहकारी संस्थाओं में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ी।
20 माह बनाम 5 साल – आंकड़ों में भाजपा की कार्यशैली
कृषि और ग्रामीण विकास:
-
फार्म पौंड: भाजपा 32,357 | कांग्रेस 29,430
-
खेतों की तारबंदी: भाजपा 2.62 करोड़ मीटर | कांग्रेस 1.20 करोड़ मीटर
-
पाइपलाइन वितरण: भाजपा 77,519 किसान | कांग्रेस 41,685 किसान
-
महिला कृषकों को बीज मिनी किट: भाजपा 59.25 लाख | कांग्रेस 16.66 लाख
शहरी और आधारभूत ढांचा:
-
शहरी प्रधानमंत्री आवास: भाजपा 66,695 मकान | कांग्रेस 4,636 मकान
-
बिजली उत्पादन क्षमता: भाजपा +4,955 मेगावाट | कांग्रेस +3,952 मेगावाट
-
नवकरणीय ऊर्जा भूमि आवंटन: भाजपा 34,284 हेक्टेयर | कांग्रेस 22,597 हेक्टेयर
-
मिसिंग लिंक रोड निर्माण: भाजपा 6,786 किमी | कांग्रेस 1,838 किमी
शिक्षा और युवाओं के लिए पहल:
-
टैबलेट/लैपटॉप वितरण: भाजपा 88,800 | कांग्रेस 986
-
3 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण
-
71 नए राजकीय महाविद्यालय स्थापित
महिला सशक्तिकरण:
-
साइकिल वितरण: 10.51 लाख
-
महिलाओं को प्रशिक्षण: 18.25 लाख
-
लखपति दीदी योजना: 10.99 लाख
-
लाडो प्रोत्साहन राशि: 1 लाख से बढ़ाकर 1.5 लाख
-
पीएम मातृ वंदना योजना लाभार्थी: 9.50 लाख, देय राशि 5,000 से बढ़ाकर 6,500
कृषि और जल संसाधन:
-
12,000 करोड़ रुपये की जल परियोजनाएं
-
पीएम कुसुम के अंतर्गत 1,611 मेगावाट विद्युत उत्पादन
-
लगभग 1.72 लाख नए कृषि कनेक्शन
उपमुख्यमंत्री और विधायक की टिप्पणी
डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हासिल की है। उन्होंने बताया कि बजट में घोषणाएँ कागजों तक सीमित नहीं, हर योजना का लाभ सीधे जरूरतमंदों तक पहुँचता है।
विधायक और प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप धनकड़ ने कहा कि भाजपा सरकार जनहित, पारदर्शिता और राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ आगे बढ़ रही है। जल संकट, बिजली संकट, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और युवाओं के लिए योजना कार्यान्वित की जा रही हैं।