Home latest राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर में सुनी गई ग्रामीणों की समस्याएं

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

गंगधार (झालावाड़)।
राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित राजस्थान ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत रणायरा और उन्हेंल नागेश्वर में किया गया।

शिविर में सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण उपखंड अधिकारी द्वारा किया गया

यह शिविर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और लोकप्रिय सांसद राजा दुष्यंत सिंह की पहल तथा डग विधानसभा क्षेत्र के विधायक कालूराम मेघवाल के निर्देशानुसार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की अंतिम पंक्ति तक आमजन की समस्याओं का समाधान करना और योजनाओं का लाभ पहुँचाना है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version