राजपुरोहित महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव का आयोजन  

0
22
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

सिवाना–बालोतरा सिवाना उपखंड के रमणिया गांव स्थित महादेव मंदिर परिसर में राजपुरोहित महिला मंडल द्वारा फाग महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

महोत्सव के दौरान सभी महिलाओं ने एक जैसी वेशभूषा में भाग लेकर कार्यक्रम को और आकर्षक बनाया। आयोजन में संगीत कार्यक्रम भी रखा गया, जिसमें महिलाओं ने नृत्य और गीतों के साथ भरपूर आनंद लिया।

कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने आपसी मेल-मिलाप के साथ जलपान किया और समारोह का समापन किया गया।

जिया राजपुरोहित और लीला राजपुरोहित ने बताया कि इस तरह का आयोजन हर वर्ष किया जाता है। भविष्य में पूरे सिवाना क्षेत्र की राजपुरोहित समाज की महिलाओं को एकत्रित कर और भी बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here