लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा | सत्यप्रकाश मयंक
उनियारा | राजकीय महाविद्यालय उनियारा में महिला अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं के संबंध में आमुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। महाविद्यालय में चल रहे रानी लक्ष्मी बाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में शामिल 41 बालिकाओं को महिला अधिकारिता विभाग, टोंक की ओर से ट्रैकसूट वितरित किए गए।
कार्यशाला में बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने तथा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 
कार्यक्रम में दी गई मुख्य जानकारियां :
-
अरुणा शर्मा (पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र) – निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, शिक्षा सेतु, उड़ान योजना
-
सविता गुर्जर (काउंसलर) – लाडो प्रोत्साहन योजना
-
मंजू चौधरी (काउंसलर) – सामूहिक विवाह अनुदान योजना एवं बाल विवाह के दुष्परिणाम
-
भावना सक्सेना (जेंडर स्पेशलिस्ट) – सखी वन स्टॉप सेंटर की कार्यप्रणाली
-
नरेश मीणा (ब्लॉक सुपरवाइजर) – बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, मुख्यमंत्री नारी शक्ति उद्यम प्रोत्साहन योजना
-
विजय ज्योति (विधि काउंसलर, महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र) – घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, कार्यस्थल लैंगिक उत्पीड़न अधिनियम 2013 एवं आंतरिक शिकायत समिति की जानकारी
कार्यक्रम में महाविद्यालय की सभी बालिकाएं, कार्यवाहक प्राचार्य भानु प्रकाश, सहायक प्राचार्य दिव्या मीणा सहित समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।




















































