लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक):
राजकीय महाविद्यालय में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं एनएसएस इकाइयों द्वारा पोस्टर और नारा प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति पर पोस्टर बनाए और नारे लिखे।
प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़िया ने सभी छात्रों को हार-जीत की चिंता किए बिना भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम प्रभारी दिव्या मीणा ने नशे के दुष्प्रभावों पर व्याख्यान दिया और छात्रों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के समापन पर दिव्या मीणा और डॉ. मिनाली रमेश ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलवाई।
प्रतियोगिता में विजेता:
-
पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम – निकिता सिंह, द्वितीय – अंतिमा गोस्वामी, तृतीय – खुशबू मीना
-
नारा लेखन: प्रथम – अंतिमा गोस्वामी, द्वितीय – कशिश तमबोली, तृतीय – माया मीना
महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे।










































