लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
डॉ. रेखा वर्मा ने बालिकाओं को स्वास्थ्य, पर्यावरण व नशामुक्ति पर दी जानकारी
गंगधार, झालावाड़ | सुनील निगम।
गंगधार, झालावाड़ | झालावाड़ जिले के गंगधार उपखंड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगधार में गुरुवार को स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डॉ. रेखा वर्मा, स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ ने छात्राओं को संबोधित किया।
डॉ. रेखा वर्मा ने बालिकाओं को उनके शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एवं आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, गौ सेवा, नदियों के महत्व, जंक फूड के दुष्प्रभाव और नशीले पदार्थों से दूर रहने के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बालिकाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य लालचंद सोनी ने छात्राओं को संतुलित खान-पान, नियमित व्यायाम और प्राणायाम के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य द्वारा डॉ. रेखा वर्मा को श्रीराम एवं श्रीहनुमान जी का प्रतीक चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के सदस्य व्याख्याता जयपाल सिंह, रामेश्वर गुर्जर, हिना खानम, प्रकाशचंद मेघवाल, पूजा देवी, कपिल कुमार, हर्षन्ना श्रीवास्तव, वर्षा वर्मा, अर्चना दीया, मुकेशी बाई मीना, राहुल मेहर, मोहनलाल वर्मा और हरिशंकर बैरवा सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।