Home latest राजकीय अभिभाषक नियुक्त करने पर किया सम्मान

राजकीय अभिभाषक नियुक्त करने पर किया सम्मान

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
यहां रामकिशन सैनी एडवोकेट निवासी गाडोली को अपर जिला एवम सेसन न्यायालय उनियारा में राजकीय अभिभाषक(सरकारी वकील) नियुक्त करने पर उनियारा माली समाज के समरसता मंडल के पदाधिकारियो ने सम्मानित किया है।शहर के भगवान श्री सत्यनारायण मंदिर मालियों का मोहल्ला उनियारा में ए पीपी रामकिशन सैनी का माला, साफा पहनाकर स्वागत सम्मान करते हुए माली समाज के लोगों ने हर्ष व्यक्त किया है ।साथ ही इस सम्बंध में सैनी समाज के लोगों ने क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार व्यक्त किया है ।इस अवसर पर समरसता मंडल के अध्यक्ष के प्रहलाद सैनी, गोपाल सैनी,बिरधी चंद सैनी, युवराज सैनी ,रामकिशन सैनी, सत्यनारायण सैनी,राजेश सैनी, शंकर सैनी, सत्यनारायण सैनी,पंकज सैनी , किशन सैनी आदि समाज के कई लोग मौजूद थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version