Home latest माधव गौशाला नोगांवा में गौमाता के लिए कार्यक्रम किया आयोजित

माधव गौशाला नोगांवा में गौमाता के लिए कार्यक्रम किया आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा विभिन्न गौ शालाओ मे गौमाता को खिलाई 52 गाड़ी तरबूज

 105 गौसेवको को किया सम्मानित

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को माधव गौशाला नोगांवा में गौमाता के लिए कार्यक्रम किया गया। संस्था के प्रवक्ता मुकेश वर्मा ने बताया सबसे पहले राम दरबार के चित्र के आगे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रचारक सुरेश, पूर्व सांसद सुभाष बहेड़िया, नगर निगम के महापौर राकेश पाठक सहित ओमप्रकाश नराणीवाल, लक्ष्मी नारायण डाड, अनिल राठी तथा मजदुर महासंघ के अध्यक्ष पन्ना लाल चौधरी व संस्था अध्यक्ष शान्ति प्रकाश मोहता ने दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। संस्था के सदस्यों ने आये हुए अथितियों का स्वागत सम्मान किय। अथितियों ने श्रीराम मण्डल सेवा संस्थान के कार्याे का महत्व बताया।

इस वर्ष भीषण ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए संस्था ने गौमाता के लिए लगातार 52 गाड़ी तरबूज शहर की विभिन्न गौशालाओ व भीलवाड़ा शहर से बीस किलोमीटर दूर तक 15 गौशालाओ में श्री राम मण्डल सेवा संस्थान के सदस्यों व सहयोगियों ने लगातार गौसेवा करके तरबूज को फोड़कर गायों की खेल में डालकर गौमाता को तरबूज खिलाये, तरबूज खिलाने से गौमाता के पेट में ठंडक पहुचती है और गौमाता तरबूज बहुत चाव से खाती है इस सेवा कार्य में मुकेश वर्मा, लालचंद कुमावत, रामावतार शर्मा, दिनेश लखोटिया, चौन सिंह चौहान, संजय पारीक, मनोज अग्रवाल, किशन चौधरी, हनुमान परिहार, कमल चोटिया, प्रकाश शर्मा, सुभाष शर्मा, राजपाल ढाका, बनवारी माली, प्रहलाद शर्मा आदि सदस्यों का सहयोग रहा, संस्था द्वारा गौमाता को 52 गाड़ी तरबूज उपलब्ध कराने वाले व गौमाता को तरबूज खिलाने वाले 105 गौसेवको को संस्था द्वारा आये हुए अथितियों से स्मृति चिन्ह देकर व दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी प्रशांत पारीक, जयेश पारीक ने शानदार व्यवस्था करके कार्यक्रम की शोभा बड़ाई। अंत में संस्था अध्यक्ष मोहता ने विगत 32 वर्ष में संस्था द्वारा किये गए कार्याे पर प्रकाश डाला आगे भविष्य में भी संस्था अनेक कार्य सेवा के करेगी। आये हुए सभी मेहमानों, अथितियों व संस्था के सदस्यों का आभार जताया। कार्यक्रम का संचालन संजय पारीक व लालचंद कुमावत ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version