- Advertisement -
“आदिवासियों की अस्मिता को मिटाने का प्रयास”
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने के बाद से ही भाजपा आदिवासी समाज के योगदान को कमतर दिखाने का प्रयास करती रही है। गहलोत ने कहा कि चौथी कक्षा की किताब से मानगढ़ धाम का इतिहास हटाना भाजपा की “तुच्छ मानसिकता” का परिचायक है।
वीरांगना कालीबाई का पाठ भी हटा दिया
उन्होंने कहा कि इससे पहले शिक्षा की अलख जगाने वाली वीरांगना कालीबाई का पाठ भी हटा दिया गया था। भाजपा का उद्देश्य आदिवासी समाज के बलिदान और उनकी गाथाओं को लोगों की स्मृतियों से मिटाना है। लेकिन आदिवासी समाज का इतिहास इतना मजबूत है कि उसे किताबों से हटाकर भुलाया नहीं जा सकता।
आदिवासी समाज से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगे
गहलोत ने भाजपा से मांग की कि वह आदिवासी समाज से अपने इस कृत्य के लिए माफी मांगे और मानगढ़ धाम सहित आदिवासी वीरों की गाथाओं को पुनः पाठ्यक्रम में शामिल करे।
आपको बता दें कि हाल ही में राजस्थान सरकार ने पाठ्यक्रम से मानगढ़ धाम का पाठ हटा दिया है। इस निर्णय के विरोध में आदिवासी समाज लगातार आंदोलनरत है और संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही प्रदेश में बड़ा आंदोलन खड़ा हो सकता है।
- Advertisement -











































