लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
शंभूगढ़ क्रिकेट और बागोलिया कबड्डी में बने विजेता, अतिथियों ने किया सम्मानित
भीलवाड़ा | पंकज पोरवाल
भीलवाड़ा | समस्त रेगर समाज, पुर-भीलवाड़ा के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय क्रिकेट और मेवाड़ स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य समापन समारोह सम्पन्न हुआ। इस आयोजन में समाज की विभिन्न टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। क्रिकेट में शंभूगढ़ किंग्स और कबड्डी में बागोलिया टीम ने खिताबी जीत दर्ज की।
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों का समागम
समारोह में मुख्य अतिथि नीरज गुर्जर (पीसीसी सदस्य) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मोतीलाल सिंघानिया (सांसद प्रत्याशी, भीलवाड़ा), नरेंद्र रेगर (विधायक प्रत्याशी, शाहपुरा), रामेश्वरलाल दबकिया, अखेराम बडोदिया (अधीक्षण अभियंता, नगर निगम) और संतोष सुनारीवाल (तहसीलदार, बनेड़ा) मौजूद रहे। इसके अलावा, ईश्वर कराडिया, बंसीलाल कासोटिया, सोहन भोजपुरिया, नौरतमल डडवाडिया (अध्यक्ष 70 गाँव आमचोखला), डालचंद मुंडोतिया, रतन लाल डडवाडिया, मदन तगाया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिक्षा और खेलों का महत्व
कार्यक्रम की अध्यक्षता नाथूलाल तरुगरिया (अध्यक्ष, मेवाड़ रेगर महासभा संस्थान, मातृकुंडिया) ने की। अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि समाज में शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद भी अत्यंत आवश्यक है, ताकि समाज की प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सके।
मुख्य अतिथि मोतीलाल सिंघानिया ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “हमें अपने महापुरुषों के आदर्शों को पढ़ना चाहिए ताकि समाज में जागरूकता आए। शिक्षा ही समस्त समस्याओं का समाधान है।”
मुकाबलों के परिणाम
आयोजन समिति के बबलू सूंकरिया ने बताया कि क्रिकेट फाइनल राजश्री भीलवाड़ा और शंभूगढ़ किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें शंभूगढ़ ने 6 विकेट से जीत हासिल कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। कबड्डी में अंतिम मुकाबला बागोलिया और शंभूगढ़ के बीच हुआ, जिसमें बागोलिया विजेता रही।
विजेता और उपविजेता टीमों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। मंच का सफल संचालन राधेश्याम सुंकरिया ने किया। आयोजन समिति के सदस्य रतनलाल, सांवर डांगरीवाल, संपत, राजेश जैलिया, अर्जुन, कन्हैया, रामलाल, गोपाल नोगिया, पप्पूलाल तगाया, राकेश तगाया, मुकेश, मदन, राहुल, रंगलाल, सोनू, पवन कासोटिया, सुरेश डडवाडिया, सुरेश डीजे, किशन, भैरु, सांवर ने अपनी सक्रिय सेवाएं दीं।











































