Home crime पुलिस की साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, गगन कुमावत गिरफ्तार

पुलिस की साइबर अपराध पर बड़ी कार्रवाई, गगन कुमावत गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

सांभरलेक (डब्लू गोस्वामी, संवाददाता) – जयपुर ग्रामीण पुलिस को साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में बड़ी सफलता मिली है। सांभरलेक थाना पुलिस ने फुलेरा निवासी 19 वर्षीय गगन कुमावत को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया था, जिसे फ्रॉड ट्रांजेक्शन के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।

पुलिस जांच में सामने आया कि अब तक कुल 10,19,740 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 16 मामले साइबर ठगी से जुड़े पाए गए। आरोपी का बैंक खाता इन मामलों में साइबर अपराधियों का हथियार बन चुका था।

यह कार्रवाई आईजीपी जयपुर ग्रामीण डॉ. राशि डोगरा डूडी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दूदू शिवलाल बैरवा और वृत्ताधिकारी सांभरलेक अनुपम मिश्रा की देखरेख में की गई। साइबर सेल की विशेष टीम ने आरोपी को ट्रेस कर दबोचा।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे खातों को “म्यूल अकाउंट” कहा जाता है, जिनका उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम ट्रांसफर करने के लिए करते हैं।

साथ ही आमजन से अपील की गई है कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपना बैंक खाता, एटीएम या मोबाइल नंबर उपलब्ध न कराएं, अन्यथा वे खुद कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं।

जयपुर ग्रामीण पुलिस का अभियान लगातार जारी है और साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version